Thursday, 9 March 2017

CBSE NEWS UPDATE

Dated 09-03-2017
सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा आज से, इस ऐप के जरिए खोज सकते हैं सेंटर
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी। बिहार-झारखंड से दो लाख 54 हजार 500 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। इनमें 10वीं में एक लाख 73 हजार 551 और 12वीं में 80 हजार 899 परीक्षार्थी शामिल हैं। 10वीं में स्कूल बेस्ड 58 हजार 550 और बोर्ड बेस्ड एक लाख 15 हजार 51 विद्यार्थी हैं। सीबीएसई ने बिहार-झारखंड में परीक्षा के लिए 518 केंद्र बनाए हैं। इसमें 10वीं में 248 जबकि 12वीं में 218 केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं में पहले दिन डायनेमिक्स ऑफ रिटेलिंग की परीक्षा... - 10वीं के छात्रों के लिए पहले दिन डायनमिक्स ऑफ रिटेलिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी , सिक्योरिटी ऑटोमोबाइल , ब्यूटी एंड वेलनेस विषय की परीक्षा है। - वहीं 12वीं में गुरुवार को अंग्रेजी की परीक्षा है। इस बार 10वीं में 146 और 12वीं में 26 नि:शक्त बच्चे भी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सीबीएसई ने छात्रों से कहा है कि वे बोर्ड के दिशा-निर्देश का पालन करें। एप से ढूंढ़ सकते हैं सेंटर - सीबीएसई ने एग्जाम सेंटर लोकेटर एप लांच किया है। इससे जान सकते हैं कि सेंटर घर से कितनी दूरी पर है। छात्रों के मोबाइल स्क्रीन पर मैप भी आ जाएगा। - रोल नंबर के आधार पर छात्रों को लोकेशन, एड्रेस तथा जियो मैप मोबाइल पर प्राप्त होगा। छात्रों को प्ले स्टोर में जाकर सीबीएसई एग्जाम सेंटर लोकेटर टाइप करना होगा। - इंस्टॉल करने के बाद मोबाइल नंबर से रजिस्टर करना होगा। उस नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी मिलने के बाद वे रोल नंबर के आधार पर सेंटर जान सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड ने जारी की क्लास 1 से 8 तक की डेट शीट,अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे Posted by PAWAN KUMAR SIM at 20:20 No comments:

No comments:

Post a Comment